केशवधाम में पूर्वोत्तर छात्र शिविर
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
केशवधाम में 15 से 17 अप्रैल तक तीन दिवसीय पूर्वोत्तर छात्र शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें बौद्धिक और शारीरिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पूर्वोत्तर राज्यों में संचालित छात्रावास के 150 छात्र इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
शिविर अधिकारी सतीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इसमें रस्साकसी, बोरा दौड़, कबड्डी, लंगड़ी दौड़, गोला फेंक, खोखो, रत्न संग्रह, डाज बाल, लंबी कूद, रिले दौड़ आदि प्रतियोगिताएं चार वर्गों में आयोजित की जाएंगी। बौद्धिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत प्रश्नमंच, भाषण, अंताक्षरी, सुलेख, सुभाषित का आयोजन होगा।
केशवधाम के निदेशक ललितजी ने बताया कि मेरठ, सहारनपुर अलीगढ़, वृंदावन, शिकोहाबाद के छात्र राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर प्रदर्शनी लगाएंगे। समापन समारोह में पंजाब हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर गंगाराम, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।