फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ग्वालियर को हराकर सीएई मथुरा ने जीता पहला मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सीपी क्रिकेट एकेडमी के खेल मैदान पर चल रहे महाराज सिंधिया अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बुधवार को खेला गया। इसमें सीएई ने तानसेन क्रिकेट एकेडमी ग्वालियर को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच में ग्वालियर के कप्तान निर्भीक भरत कंकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ग्वालियर की टीम 34 ओवरों में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अर्नव कुमार ने 29, निर्भीक कंकर ने 26 तथा आरव भदौरिया ने 24 रन का योगदान दिया। सीएई की ओर से शिवांग शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए जबकि भविष्य सेन और कुश शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। वहीं ग्वालियर के 5 बल्लेबाज रन आउट हुए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएई ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 25 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान हर्षित यादव ने नाबाद 37 रन, आर्यन तोमर ने 34 तथा राधिका यादव ने नाबाद 24 रन बनाए। ग्वालियर की ओर से साहिल और आर्यन पटेल ने 1-1 विकेट लिया। शिवांग शर्मा और हर्षित यादव को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग समीर खान और आकाश ने की। इस दौरान विनय कुशवाह, मोहित, नीरज, शिव, आकाश तथा जगदीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें