मथुरा। मथुरा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन राधिका विहार स्थित सीए इंस्टीट्यूट परिसर में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में सीए लोकेश वार्ष्णेय को एसोसिएशन का अध्यक्ष व सीए चंद्रेश खंडेलवाल को शाखा सचिव चुना गया।
नई कार्यकारिणी में राहुल गर्ग को उपाध्यक्ष तथा प्रवीण गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीए धर्मेंद्र गोयल को सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन (सिकासा) का अध्यक्ष चुना गया, जबकि सीए राहुल कुमार को कार्यकारिणी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को मथुरा के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए अनुराग खंडेलवाल, सीए अश्विनी खंडेलवाल, सीए अमित कुमार अग्रवाल, सीए जितेंद्र चतुर्वेदी, सीए कुलदीप अरोरा, सीए सुनंदना खंडेलवाल, सीए मुकुल शर्मा , सीए नंद किशोर अग्रवाल, सीए सोनिया गोयल, सीए मिनाल चावला, सीए अशोक अग्रवाल, सीए स्तुति अग्रवाल, सीए अंशुल माहेश्वरी सहित अनेक सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।