फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने स्वीकारा कैश की किल्लत से लोग परेशान

Thu, 01 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
वित्तमंत्री
विज्ञापन
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने स्वीकारा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में कैश की किल्लत से लोग परेशान हैं। इसके लिए उन्होंने लखनऊ से समाधान कराने की बात कही। इसके अलावा देहात में प्लास्टिक मनी के इस्तेमाल के लिए इसके प्रचार के सुझाव पर सहमति जताई। उनसे मिलकर बुधवार को लौटे सीए प्रतिनिधिमंडल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


जिले में कैश की किल्ल से लोग परेशान हैं। आए दिन सड़कों पर जाम, बैंकों में लंबी कतार और लोगों की हताशा से सांसद हेमामालिनी भी चिंतित हैं। उन्होंने मथुरा के सीए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और सुझाव जाने। सुझावों से प्रभावित सांसद ने वित्तमंत्री अरुण जेटली से इस प्रतिनिधिमंडल की दिल्ली में मुलाकात तय कराई।

वित्तमंत्री से मंगलवार को मुलाकात करने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंटों के मुताबिक उन्होंने मथुरा के वर्तमान हालात और हालातों में सुधार के लिए कुछ सुझाव रखे। इस पर गंभीर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने ऑफिशियली नोट बनाकर उस पर अमल कराने और कैश की किल्लत का समाधान चार-पांच दिन में कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में कुलदीप अरोड़ा, अभिषेक गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रामकुमार सारस्वत, आलोक नागर, रोहित कपूर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री को ये दिए सुझाव
- देहात अंचल के लोगों को प्लास्टिक मनी यूज करने के लिए किया जाए प्रशिक्षित।
- प्रापर्टी का हो ई-रजिस्ट्रेशन, ताकि एक प्रापर्टी पर एक से अधिक बैंकों से ऋण न मिले।
- बैंकों में कनेक्टिविटी, कैश किल्लत, क्लेरिकल समस्याओं के लिए जिम्मेदार हाें बैंक अफसर।
- मुस्लिमों के लिए खोले जाएं शरिया बैंक, जमा और लोन पर नहीं लगे ब्याज।
- मेडिकल इमरजेंसी और शादी के लिए तत्काल बैंकों से मिले धनराशि।
- कारखानों में मजदूरों की संख्या के लिहाज से बैंकों से मिले धनराशि।
- महिलाओं के लिए बैंक में पांच लाख तक जमा कराने पर न हो कोई जांच।
- इनकम टैक्स अफसरों की भी तय हो जिम्मेदारी, बैंक से कैश निकालने की हो सीमा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें