हाईवे स्थित कृषि मंडी में रखा गेहूं और काम करते मजदूर।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। क्रय केंद्रों पर 15 अप्रैल से शुरू होने जा रही गेहूं खरीद के लिए मजदूरों का संकट खड़ा हो गया है। इससे निपटने के लिए खाद्य एवं विपरण विभाग ने एसएसपी से मदद मांगी है। जनपद में ज्यादातर मजदूर हाथरस जनपद से आते हैं।
गेहूं क्रय केंद्र के रूप में चयनित सहकारी समितियों के सचिवों ने शुक्रवार को खाद्य एवं विपरण अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान 15 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद के दिशानिर्देशों को लेकर चर्चा की गई। क्रय एजेंसियों के लिए निर्धारित लक्ष्य की भी जानकारी दी गई। इस दौरान मांट तहसील क्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक तराजू लेकर आए सहकारी समिति के सचिव ने बताया कि पुलिस ने तराजू लेकर मंडी समिति मथुरा आए टेंपो का चालान कर दिया है। इसके अलावा शासन के आदेश के तहत बोरों की सिलाई के लिए मशीन की दिक्कत से भी सचिवों ने अवगत कराया।
इस पर खाद्य एवं विपरण अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि हाथरस से आने वाले मजदूरों के संदर्भ में वे एसएसपी मथुरा से मदद लेंगे। इसके अलावा गेहूं खरीद में सचिव आदि को भी पास की व्यवस्था की कोशिश होगी। सभी समस्याओं को वे डीएम के समक्ष रखेंगे।