फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : बिना ‘हथियार’ कोरोना से जंग लड़ रहे पहरेदार

विज्ञापन
मथुरा। मनोहरपुरा इलाके में ग्लब्स न पहनने के कारण पैर से दरवाजा खुलवाता पुलिसकर्मी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है, लेकिन इस कार्य में जुटे कर्मचारी संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों के पास न ग्लब्स हैं और न ही अच्छी क्वालिटी के मास्क। यहां तक कि सैनिटाइजर का भी नियमित इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। हालात ऐसे हैं कि कोरोना के हॉटस्पॉट इलाके में सर्वे कर रही टीमें निडर होकर काम नहीं कर पा रहीं। सैनिटाइजर और ग्लब्स न होने के कारण पुलिसकर्मी हाथों का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। यही हाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव केस मिलने के बाद कान्हा की नगरी में खतरा बढ़ गया है। खतरा इसलिए भी है कि निकट के जिला आगरा में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति लगातार खराब हो रही है। हाथरस में भी पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। मथुरा में ओल और मरकज मस्जिद के एक किलोमीटर दायरे को सील किया गया है। इन इलाकों में सर्वे चल रहा है। पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशाएं सर्वे कार्य में जुटे हैं।
ग्लब्स न होने के कारण पुलिसकर्मियों की हालत ऐसी है कि मकानों के गेट खुलवाने के लिए पैरों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हाथों का कम इस्तेमाल कर रहे हैं। अच्छी क्वालिटी के मास्क भी पुलिसकर्मियों के पास नहीं हैं। बृहस्पतिवार को भी सर्वे कर रही टीमों में शामिल पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बिना ग्लब्स के दिखाई दिए। एक पुलिसकर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें ग्लब्स, सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। कुछ पुलिसकर्मी अपने पैसे से ही ग्लब्स, सैनिटाइजर और मास्क खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट पर लोग भी नहीं लगा रहे मास्क
कोरोना को लेकर मथुरा के हॉटस्पॉट मरकज मस्जिद इलाके में सर्वे कार्य चल रहा है। सर्वे के दौरान टीमें घर-घर पहुंच रही हैं और लोगों से बात कर रही हैं। इस दौरान स्थानीय लोग बिना मास्क लगाए ही टीमों से बात कर रहे हैं। ऐसा तब है जब कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकलने के निर्देश जारी कर चुके हैं। सर्वे टीमें घर पहुंचकर लोगों से बात कर रही हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को मास्क पहनकर ही टीमों से बात करनी चाहिए इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के लिए ग्लब्स की व्यवस्था अभी नहीं है। मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध करा रहे हैं। जैसे ही ग्लब्स आएंगे बांट दिए जाएंगे।
-अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें