फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोवर्धन की परिक्रमा लगाई, फिर वृंदावन में आकर दे दी जान...व्यापारी मौत के पीछे छोड़ गए कई सवाल

Mon, 23 Jun 2025 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ग्वालियर के कान्हा की नगरी में आए व्यापारी ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई। इसके बाद वो वृंदावन के होटल में पहुंचे। यहां उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
व्यापारी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश ग्वालियर के 46 वर्षीय विनोद कुमार राय ने गोवर्धन परिक्रमा पूरी करने के बाद वृंदावन के एक सेवा सदन में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन



 

ग्वालियर के किला गेट निवासी विनोद रविवार को गोवर्धन की परिक्रमा करने के बाद रात में वृंदावन पहुंचे। वे यहां रुक्मणी विहार स्थित मानसिंहका सेवा सदन में ठहरे हुए थे। सेवा सदन के मैनेजर अमित ने बताया कि विनोद कुमार राय ने अपनी आईडी जमा करवाकर कमरा किराए पर लिया था। सोमवार सुबह चेकआउट के समय जब वे कमरे से बाहर नहीं आए, तो स्टाफ वहां पहुंचा। 

 
विज्ञापन

स्टाफ द्वारा दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो दूसरी चाबी से कमरा खोला गया। अंदर विनोद का शव फंदे से झूलता मिला। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। विनोद कुमार राय अपने पीछे अपनी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें