फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गायब व्यापारियों पर विधिक कार्रवाई के लिए एसएसपी से मिले व्यापारी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चांदी कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात करके करोड़ों की चांदी लेकर गायब हुए दो व्यापारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन

शहर के दो दर्जन से अधिक व्यापारियों की 1500 किलो चांदी लेकर गायब हुए दो व्यापारियों का सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित कारोबारियों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भी सौंपे। व्यापारी नेता शशिभानु गर्ग के नेतृत्व में चांदी व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों हुई करोड़ों की ठगी के मामले की शिकायत की। करीब 30 मिनट तक वार्ता हुई। इसी दरम्यान दो शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिए। इसमें व्यापारियों ने करीब 62 किलो चांदी लेकर गायब होना बताया है। उनका कहना है कि अन्य कारोबारियों की चांदी भी शामिल है, लेकिन शिकायती प्रार्थना पत्र में इस चांदी का जिक्र नहीं किया गया है।
एसएसपी ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने के साथ ही तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। इस दौरान विष्णु खंडेलवाल, प्रदीप खंडेलवाल, गोपेश खंडेलवाल के साथ ही दर्जनों चांदी व्यापारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें