फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नंदबाबा के परिवार को सर्दी से बचाने के लिए जला रहे अंगीठी

विज्ञापन
नंदगांव के नंदबाबा मंदिर में ठाकुर जी को पहनाए गए गर्म वस्त्र और जलाई गई अंगीठी
विज्ञापन
नंदगांव। ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए सेवायतों द्वारा खान-पान से लेकर रजाई ओढ़ाने और अलाव जलाने का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। नंदीश्वर पहाड़ी स्थित नंदबाबा मंदिर में नंदबाबा के पूरे परिवार को सर्दी से बचाने के लिए सेवायतों द्वारा खास इंतजाम किए हैं। गर्भ गृह को गर्म रखने के लिए सुबह-शाम अंगीठी का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन



गर्मी पोशाक धारण कराने के साथ ही पान के बीड़े में केसर-कस्तूरी का प्रयोग किया जा रहा है। शयन भोग के दौरान दूध में केसर, सौंठ आदि डालकर श्री विग्रहों को भोग लगाया जा रहा है। रुई से बनी बगलवंदी, फरगुल आदि पोशाकें धारण कराई जा रहीं हैं। शाल, ऊनी टोपी आदि का भी प्रयोग किया जा रहा है। शयन के दौरान श्री विग्रहों को रजाई ओढ़ाई जा रही है।

केसर-कस्तूरी, इत्र व हिना इत्र का प्रयोग किया जा रहा है। सेवायत बांके गोस्वामी ने बताया कि बसंत लगने तक ठाकुर की इसी भाव से सेवा जारी रहेगी। अधिक सर्दी में मेवाओं से युक्त मीठी खिचड़ी का भोग शृंगार में लगाया जाएगा। पुष्टिमार्गीय बंटा वारी कुंज के सेवायत श्यामलाल शर्मा ने बताया कि ठा. नवनीत प्रिया को भी सर्दी से बचाव के लिए गर्म वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें