फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौथ न देने पर दबंगों ने वर्कशॉप संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में वर्कशॉप संचालक ने चौथ नहीं दी तो दबंगों ने उसे बुरी तरह पीटा और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी अमित कुमार यमुना एक्सप्रेस वे पर 107 किमी वृंदावन कट पर दिल्ली मोटर के नाम से वर्कशॉप चलाता है। तहरीर में आरोप लगाया कि 9 अक्तूबर की रात पवन, दीपक, रीतेश, चिंटू और फारुख मिस्त्री उसकी वर्कशॉप पर आए। तमंचा दिखाते हुए 30 हजार रुपये चौथ देने की मांग की। इनकार किया तो उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पिटाई का वीडियो वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें