फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नगर निगम की हंगामेदार बैठक में 355 करोड़ रुपये का बजट पास

विज्ञापन
नगर निगम की बजट बैठक में मौजूद मेयर अभिजीत कुमार,डिप्टी मेयर गिरीश चौधरी, सुभाष गोयल व लेखा अधिका? - फोटो : City
विज्ञापन
भरतपुर। नगर निगम की सोमवार को निगम सभागार में हुई हंगामेदार बोर्ड बैठक में 355 करोड़ का बजट पास किया गया। लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार से मिलने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

मेयर अभिजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक की शुरुआत में ही भाजपा पार्षद श्यामसुंदर गौड़ ने ‘नगर निगम में पहले आओ पहले पाओ’ लिखे बैनर का विमोचन कर फर्जी पट्टे मामले को लेकर विरोध जताया। पार्षदों ने पट्टा प्रकरण की जांच के लिए एसीबी को पत्र लिखने की मांग उठाई। भाजपा पार्षद नरेंद्र सिंह ने नगर निगम की संपत्तियों को सदन के पटल पर रखने की मांग रखी। कांग्रेस पार्षद शैलेश पाराशर ने नगर निगम की संपत्तियों को छिपाने का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्षद दाऊदयाल जोशी ने सनातन धर्म सभा की करीब 2055 वर्गगज जमीन का मुद्दा उठाया। इस विषय पर अगली बैठक में चर्चा करने का प्रस्ताव लिया गया।
बैठक में स्थिति तब और हंगामेदार हो गई जब जवाहर नगर कॉलोनी में नगर निगम के नए भवन के निर्माण की बात सामने आई। भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों ने कहा कि नया भवन बनाकर शहर की जनता पर बेवजह बोझ डालने का क्या जरूरत है। शोर-शराबे के बीच बसपा पार्षद मोती सिंह व भाजपा पार्षद श्यामसुंदर के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस पार्षद सतीश अग्रवाल ने प्रस्तावित नगर निगम के नए भवन को बनाने का ठेका पीएमसी को नहीं देने का प्रस्ताव रखा। पार्षद नरेंद्र सिंह ने जवाहर नगर में निगम का भवन बनाने के प्रस्ताव पर आत्मदाह करने तक की चेतावनी दे डाली। नेता प्रतिपक्ष रूपेंद्र जघीना ने सफाई कंपनी द्वारा सही तरीके से काम नहीं करने व यूडी टेक्स के नाम पर व्यापारियों व आमजन को परेशान करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

आनंद नगर कॉलोनी स्थित डिस्पेंसरी का नाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. मोहन गोरावर के नाम पर करने का प्रस्ताव किया गया। नगर निगम आयुक्त सुभाष गोयल, लेखाधिकारी पंकज गुप्ता, डिप्टी मेयर गिरीश चौधरी, रेनू गोरावर, शिवानी दायमा, चतर सिंह, ओमवीर, पंकज, राकेश पठानिया, वीरमती, पुष्पा, रमेश धाभाई, योगेंद्र डागुर, बृजेंद्र चीमा, सचिन अग्रवाल, रमेश पाठक आदि पार्षदों ने भी शहर के विकास से संबंधित मुद्दे उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें