फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध गैलरी में लगेगी यमुना किनारे मिली मूर्ति

Thu, 26 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बुद्ध (डमी फोटो)
विज्ञापन
यमुना किनारे पेड़ों के बीच पड़ी मिली बुद्ध की प्रतिमा को राजकीय संग्रहालय की बुद्ध गैलरी में रखा जायेगा। इस गैलरी में कुषाण और गुप्त काल की बेहतरीन मूर्तियां लगी है। 
विज्ञापन


बीते दिनों एक बच्चे ने सूचना दी थी कि डेयरी फार्म रोड यमुना के किनारे पेड़ के पास एक मूर्ति पड़ी है जो प्राचीन लग रही है। इस पर जैन संग्रहालय कर्मचारी उस मूर्ति को संग्रहालय में ले आये। जानकारों ने मूर्ति को देखा तो वो कुषाण काल की करीब दो हजार साल पुरानी मूर्ति निकली।

राजकीय संग्रहालय के सहायक निदेशक डा.एस.पी. सिंह ने बताया मूर्ति कुषाण काल के अंत और गुप्त काल के प्रारंभ की प्रतीत हो रही है। इस मूर्ति को जैन संग्रहालय से राजकीय संग्रहालय में लाने की प्रक्रिया शुर कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें