नेटवर्क बुल्स कंपनी में जानकारी प्राप्त करते छात्र-छात्राएं।
मथुरा। बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के बीसीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने गुरुग्राम स्थित नेटवर्क बुल्स स्टडी प्राइवेट लिमिटेड में औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर नेटवर्किंग की व्यावहारिक जानकारी और आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराया गया।
कंपनी प्रतिनिधियों ने छात्रों को नेटवर्किंग की वास्तविक कार्यप्रणाली, उपयोग में आने वाले आधुनिक उपकरणों और इंडस्ट्री में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों ने प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी पहलुओं को समझा और सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभागाध्यक्ष अमित अग्रवाल और कंप्यूटर एप्लीकेशन विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण छात्रों की प्रयोगात्मक समझ को मजबूत करते हैं और उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करते हैं। भ्रमण का नेतृत्व शिक्षक शाहिद हुसैन एवं दुर्गपाल सिंह ने किया।
संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल, वाइस चेयरमैन इं. नितिन मित्तल, निदेशक प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल एवं रजिस्ट्रार भगवान सिंह ने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावसायिक दुनिया के लिए सक्षम बनाना है।