फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में दिनदहाड़े भाई की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में की वारदात; हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 05:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में भाई ने अपने ही भाई माैत के घाट उतार दिया। जमीनी विवाद के चलते दिनदहाड़े गोली मारकर भाई की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के रैपुरा जाट स्थित केनरा बैंक के सामने कार में साथियों के साथ आए युवक ने अपने सगे भाई पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि भधाया गंगाधर निवासी 48 वर्षीय ओमवीर का अपने भाई प्रेम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की दोपहर ओमवीर रैपुरा जाट स्थित केनरा बैंक से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान वहां कार सवार युवकों ने उसके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े बाजार में फायरिंग से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई। 

फायरिंग में ओमवीर को चार गोली लगी और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद कार सवार हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय वर्मा समेत पुलिस बल पहुंच गया। 
विज्ञापन


पुलिस ओमवीर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली। इसमें उसका सगा भाई प्रेम शामिल था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश देने में जुट गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें