फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाभी की गला काटकर की हत्या, फिर खुद का भी गला रेता; युवक की हालत गंभीर

Sun, 15 Feb 2026 01:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवर ने भाभी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाघई कटैलिया में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुदकुशी का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।  हालांकि अभी तक वारदात के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार  रविवार सुबह करीब 8:30 बजे ज्वाला प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र दीपक का अपनी 20 वर्षीय भाभी करिश्मा (पत्नी प्रमोद) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दीपक ने धारदार हथियार से करिश्मा का गला काट दिया। इसके तुरंत बाद उसने उसी हथियार से अपना भी गला रेत लिया। लहूलुहान हालत में दोनों को जमीन पर पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए।

परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  नौहझील ले गए। वहां डॉक्टरों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है। दीपक की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, सीओ संदीप सिंह और थाना प्रभारी सोनू सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें