फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चमकदार धूप ने निकाली सर्दी की हेकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कड़ाके की ठंड से रविवार को सुबह से खिली धूप से लोगों को खासी राहत मिली। रात के तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन फिर से तापमान में गिरावट आएगी। कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह सात बजे से ही धूप खिल गई। पूरे दिन चमकदार धूप ने कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से निजात मिलती नजर आई। लेकिन दोपहर बाद सर्द हवाएं शुरू हो गईं। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं रात का तापमान भी 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन तापमान में गिरावट के आसार हैं। कोहरा भी छाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें