फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धरी रह गई शादी की तैयारी...दूल्हा-दुल्हन ने फोन पर की बात, फिर नहीं आई बरात, परिजनों के उड़ गए होश

Sun, 16 Feb 2025 11:51 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वेलेंटाइन डे वाले दिन शादी होनी थी। लेकिन बरात नहीं आई। दुल्हा-दुल्हन के फैसले के बाद परिजनों ने भी रिश्ते से दूरी बनाना ही मुनासिब समझा। रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
विवाह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के शहर कोतवाली की एक कॉलोनी में शुक्रवार को पलवल से बरात आनी थी, लेकिन इससे पहले ही दूल्हा और दुल्हन में फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। 
विज्ञापन


शनिवार को लड़की पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस ने लड़का पक्ष को भी बुला लिया। दोनों पक्षों में आपस में एक-दूसरे को दिए सामान को लौटाने का समझौता होने पर पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि यहां की युवती का पलवल के बांसवा निवासी युवक से रिश्ता तय हुआ था। 14 फरवरी को दोनों की शादी थी। दोनों के घर वालों में शादी की तैयारी अंतिम चरण में चल रही थी। 
विज्ञापन


बरात के लिए दूल्हा भी तैयार हो गया, लेकिन इसी बीच दूल्हा और दुल्हन में किसी बात को लेकर मोबाइल फोन पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने शादी न करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें