फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: खोखे में लगी आग, युवक को भागने तक का भी नहीं मिला माैका; जिंदा जलकर माैत

Sun, 16 Feb 2025 11:10 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रिफाइनरी की कांशीराम कॉलोनी में खोखे में अचानक से आग लग गई। आग रात के समय लगी। परिजन पहुंचे तो खोखा पूरी तरह जल चुका था।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना रिफाइनरी की कांशीराम कॉलोनी में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थतियों में खोखे में लगी आग में युवक जिंदा जल गया। रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 23 के एस-4 निवासी संजय कुमार (45) पिछले एक साल से घर पर नहीं रहता था। 
विज्ञापन


वह कांशीराम काॅलोनी के मोड़ पर रखे खोखे में रहता और वहीं वह सोता था। संजय के भाई कुनाल ने बताया कि शुक्रवार की रात को उनका छोटा भाई पंकज उन्हें खाना देने के लिए गया। उन्होंने खाना खाया और खोखे के अंदर सो गए।

शनिवार की तड़के तीन बजे के करीब मोड़ पर ही दूसरे खोखे के स्वामी उनके घर पर आए और बताया कि खोखे में आग लग गई है। वह दौड़ते हुए पहुंचे तो खोखा, उसके ऊपर रखा छप्पर पूरी तरह से जल चुका था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने खोखे के अंदर से संजय कुमार का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुनाल ने बताया कि उनके भाई संजय ट्रक ड्राइवरी करते थे। दो साल पहले दुर्घटना में उनकी टांग में फैक्चर हो गया। उनका दो बार ऑपरेशन भी हो चुका है। एक सप्ताह बाद तीसरा ऑपरेशन होना था। 

एक साल पहले परिजन से कुछ कहासुनी होने के बाद वह कांशीराम कॉलोनी के मोड़ पर रखे खोखे में ही रहने लगे। आग किसी ने लगाई या स्वयं लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें