फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्लॉट के विवाद में चले ईंट-पत्थर, 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। व्यापारी मोहल्ले में प्लॉट को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

दो माह पूर्व एक प्लॉट को लेकर अकील और मल्ला पक्ष में विवाद हो गया था। इसी को लेकर बुधवार को फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है दोपहर दो बजे करीब मल्ला नमाज के लिए जा रहा था तभी अकील पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और बोतलें बिकनें लगीं। इससे भगदड़ मच गई। दुकानदार दुकानों को बंद कर चले गए। वहीं अकील ने रंजिश के चलते मल्ला पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
पथराव में अन्नू, राहत, मल्ला, आलू और दूसरे पक्ष के कलुआ आदि घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। घटना के बाद शांतिपूर्ण माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें