फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री के बदले सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

Tue, 20 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोकुल बैराज प्रभावित किसानों ने रजिस्ट्री के बदले सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद और सुरेश के नेतृत्व में किसानों ने मंगलवार को एसएलओ रामसेवक द्विवेदी से मुलाकात की।
विज्ञापन


निषाद ने हाईकोर्ट के आदेश पर भी किसानों की रजिस्ट्री नहीं होने की बात से अवगत कराया। साथ ही कुछ कर्मियों पर सुविधा शुल्क लिए जाने का आरोप लगाया। रजिस्ट्री की कार्रवाई से दलालों को निकालने और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत क्रमानुसार रजिस्ट्री की सूची चस्पा करने की मांग की।


इसके तुरंत बाद किसान बाबू के पास पहुंचे। यहां सुबह से 10 किसानों के रजिस्ट्री के लिए मौजूद रहने के बावजूद केवल दो किसानों की रजिस्ट्री की कार्रवाई पूरी होने की बात बताई।
विज्ञापन


बाकी किसानों की बाद में रजिस्ट्री करने की बात पर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप है कि पटवारी और विभाग के बाबुओं की जुगलबंदी से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में 5 दिन के अंदर ही जिलाधिकारी कार्यालय घेरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें