फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: प्रोविजन स्टोर के तोड़े ताले...हजारों की नकदी और नोटों की माला चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 27 Jan 2026 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के कोसीकलां में मुख्य बाजार स्थित प्रोविजनल स्टोर के  ताले तोड़ दिए। चोर यहां से हजारों रुपये की नकदी और नोटों की माला चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन
चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां के मुख्य बाजार में बीती रात चोर एक दुकान का शटर तोड़कर हजारों रूपये की नगदी, नोटों की माला चोरी कर ले गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी दुकान स्वामी को दी। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। 
विज्ञापन


ब्राह्मणपुरी निवासी देवेंद्र गुप्ता की मुख्य बाजार में यादराम प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार की रात को वह रोजाना की भांति ताले लगाकर घर चले गए थे। सुबह जानकारी मिली की दुकान का शटर टूटा हुआ है। उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो हजारों रुपए की नई नोटों की मालाएं गायब थीं। वहां काफी लोग एकत्रित हो गए और पुलिस गश्त पर सवाल उठाने लगे। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। पिछले वर्ष भी चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये का सामान, नगदी चुरा ले गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें