फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रजभूषण सिंह ने की सरकार की सराहना, बोले बड़ी साजिश से बचा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बृजभूषण सिंह शुक्रवार को वृंदावन के बाराह घाट स्थित सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने महाराज से एकांत में आध्यात्मिक चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने बिहार चुनावों में हुई जीत पर कहा कि विपक्ष तो सरकार का विरोध करते करते सनातन का ही विरोध करने लगता है।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि वे वृंदावन में सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के दर्शन करने आए हैं। एक से 8 जनवरी तक अयोध्या में ऋतेश्वर महाराज द्वारा कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसका मुख्य विषय सनातन, युवा एवं राष्ट्र होगा। दिल्ली में हाल ही में हुए विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बहुत बड़ी साजिश थी, जिसे सरकार और खुफिया एजेंसियों ने समय रहते विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि पूरे देश को दहलाने की योजना थी। बिहार चुनाव में हुई जीत को लेकर उन्होंने कहा कि जब उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव के भाषण सुने तो पाया कि वे अपने ही बयानों से सेल्फ गोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब केवल अच्छी सरकार चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें