महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय रखने और अभद्रता करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मोबाइल पुलिस स्टेशन के माध्यम से ऑन स्पॉट एफआईआर दर्ज करने तथा आवश्यक सेवाओं के फोन नंबर वाले पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने को कहा। मेला अवधि में शराब और भांग की दुकानों को बंद रखने, मंदिर को निर्धारित समय तक खोलने, रोपवे का ऑडिट कराने और मंदिर मार्गों पर बैठे भिखारियों को हटाने के निर्देश दिए गए।
सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, सफाई कर्मियों को विशेष पास देने, भंडारों में तेज आवाज और अभद्र गानों के बजाने पर पाबंदी लगाने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और फूड स्टॉल्स पर निर्धारित मूल्य सूची लगाने के निर्देश दिए गए। मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर कार्रवाई के संकेत दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-
चार दोस्तों की मौत: रजबहे में समा गई चीखें, कार में तड़पती रहीं जिंदगियां; हादसे की खौफनाक तस्वीरें