फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शोले फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी की आने वाली है ये फिल्म, ब्रज के 30 कलाकारों को मिलेगा मौका

Fri, 28 Feb 2025 03:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शोले फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी अब ब्रजवासियों में छिपी अभिनय की प्रतिभा तलाश रहे हैं। वे अपनी आने वाली नई फिल्म में ब्रज के 30 कलाकारों को अभिनय करने का मौका देंगे।
 
विज्ञापन
मथुरा। गीता शोध संस्थान में कलाकारों का ऑडिशन लेते सांसद व निर्माता। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी तथा मशहूर फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी ने वृंदावन के गीता शोध संस्थान में बृहस्पतिवार को अपनी आगामी फिल्म के लिए कलाकारों का ऑडिशन लिया। इस ऑडिशन में मथुरा, वृंदावन, आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर और मुंबई से आए कई कलाकारों ने भाग लिया। ब्रज के 30 कलाकारों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी ने कहा कि उनकी अगली फिल्म में कम से कम 30 स्थानीय कलाकारों को शामिल किया जाएगा। वहीं, रमेश सिप्पी ने बताया कि ब्रज की ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता को फिल्म में बखूबी दर्शाया जाएगा। फिल्म के दृश्य मथुरा, वृंदावन और आसपास के रमणीय स्थलों पर फिल्माए जाएंगे।

हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी की टीम ने स्थानीय प्रतिभाओं को परखते हुए अभिनय से जुड़ी उनकी क्षमताओं का आकलन किया। इस दौरान फिल्म निर्देशक उत्कर्ष जाधव और लेखक अभिषेक कुमार ने भी कलाकारों से संवाद बुलवाए।
विज्ञापन


रमेश सिप्पी की टीम ने वृंदावन प्रवास के दौरान मथुरा, वृंदावन और अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। फिल्म के लिए दो मकान, एक क्रिकेट फील्ड और यमुना को देखा। डॉ. सीपी सिकरवार ने बताया कि रमेश सिप्पी की टीम भविष्य में दोबारा मथुरा-वृंदावन आएगी और स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें