फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेषनाग पर सवार होकर वैकुंठनाथ ने किया नगर भ्रमण

Wed, 16 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ब्रह्मोत्सव
विज्ञापन
श्रीगोदा हरिदेव दिव्यदेश के ब्रह्मोत्सव पर मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार सुबह भगवान वैकुंठनाथ शेषनाग पर आरूढ़ होकर नगर भ्रमण को निकले। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उनके दिव्य दर्शनों की अभिलाषा पूरी की।
विज्ञापन


शेषनाग पर विराजमान भगवान वैकुंठनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। यह विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई वापस मंदिर पहुंची।

शोभायात्रा का भक्तों जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा से पूर्व सुबह श्रीगोदा हरिदेव दिव्यदेश मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रीमद्जगद्गुरु त्रिदंडी स्वामी देवनारायणाचार्य महाराज, रमेशचंद्र पांडेय, संत गोपालाचार्य, मदन कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें