फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मां की जिद से नाराज होकर घर से निकला बालक, पार्क में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मां की छोटी-सी जिद नौ साल के मासूम को इतनी नागवार गुजरी कि वह चुपचाप घर से निकल आया। कुछ दूर जाकर एक पार्क में बैठ गया। इधर, बच्चे के गायब होने की खबर से माता-पिता की चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू की और करीब 40 मिनट में मासूम को सकुशल खोज निकाला।
विज्ञापन

मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के डैंपियर नगर का है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले दंपती यहां मेहनत-मजदूरी करते हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे मां अपने नौ वर्षीय बेटे से खाना खाने की जिद कर रही थी। बच्चा खाना नहीं खाना चाहता था। मां की बात से नाराज होकर वह बिना बताए घर से बाहर निकल गया।
मासूम कुछ ही दूरी पर स्थित एक पार्क में जाकर बैठ गया। आसपास लोगों की आवाजाही के बावजूद किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। इधर, बेटे के अचानक गायब होने से माता-पिता घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे का फोटो लेकर उसे व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित कराया। चौकी प्रभारी मांगेराम ने पुलिसकर्मियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर तलाश शुरू की। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद बच्चा पार्क में सकुशल मिल गया। मासूम को सामने देखते ही माता-पिता की चिंता खुशी में बदल गई। बच्चे को सीने से लगाकर उनकी आंखों में राहत के आंसू छलक आए। उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें