फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के परिषदीय विद्यालयों का हाल तो देखिए...कार्यालयों में रखीं किताबें, स्कूल में बच्चे कर रहे इंतजार

Thu, 10 Apr 2025 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के परिषदीय विद्यालयों का हाल हैरान कर देने वाला है।  नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है, लेकिन बच्चों को किताबें अभी तक नहीं मिल पाई हैं। 
 
विज्ञापन
मथुरा। अर्बन रिसोर्स सेंटर (यूआरसी) के हॉल में स्कूलों में वितरित होने के लिए रखीं किताबें। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है, लेकिन बच्चों के हाथ में किताबें नहीं पहुंची हैं। कक्षा चार से आठवीं तक की किताबें करीब 10 दिनों से मुख्यालय और बीआरसी कार्यालयों में रखी हैं। बच्चों को इंतजार है कि स्कूलों में किताबें आएं तो वे अपनी पढ़ाई शुरू करें।
विज्ञापन


 

जिले के 1536 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1,18,233 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों को सरकार द्वारा निशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। नौ दिन बीत चुके हैं। बच्चों को वितरित होने वाली किताबें कार्यालयों में बंद हैं और स्कूलों में बच्चों को ज्ञान दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की हीलाहवाली तो कहीं वाहनों का इंतजाम नहीं होने की वजह से किताबें विद्यालयों तक नहीं पहुंच पाई हैं। नया सत्र शुरू होने से पहले विभागीय अधिकारी दावा कर रहे थे कि एक सप्ताह के भीतर सभी स्कूलों में किताबें पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि मथुरा, नंदगांव और राया इन तीन बीआरसी पर किताबें नहीं पहुंची हैं। अन्य सभी बीआरसी पर पुस्तकें पहुंचाई जा चुकी हैं। सभी बीईओ को स्कूलों तक किताबें पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। कक्षा एक से तीन तक की पुस्तकें अभी जिले में नहीं आई हैं। कब तक आएंगी, जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें