फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर पहुंचे वृंदावन, बांके बिहारी के किए दर्शन; देखें वीडियो

Wed, 12 Nov 2025 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर पहुंचे। इस दौरान सेवायतों ने विधि विधान से पूजन कराई। 
विज्ञापन
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे सुप्रसिद्ध फिल्म निदेशक मधुर भंडारकर ने ठा. श्रीबांके बिहारी के दर्शन किए। धार्मिक यात्रा में उनके साथ उनके साथी अभिषेक भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने अनुभव भी लोगों से साझा किए। उन्होंने बताया कि इस समय वे द वाइब्स फिल्म बना रहे हैं। यह काफी अच्छी फिल्म है।
विज्ञापन


बातचीत में भंडारकर ने बताया कि वे बांके बिहारी के भक्त हैं। यहां आकर जो सुकून मिलता है, वो अलग ही तरह का है। आज यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। वह कोशिश करता हैं जब भी समय मिले प्रभु की शरण में आएं। कहा कि आजकल लोग जैसा पसंद करते हैं वे उन्हीं फ़िल्मों पर कार्य करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई जिस तरह आज तक जनता ने उन्हें प्यार व स्नेह दिया है उसी प्रकार फिर से मिलेगा। 

इससे पहले ठा. श्रीबांके बिहारी के दरबार में पहुंचे मधुर भंडारकर को मंदिर के सेवायतों ने विधि विधान के साथ ठाकुरजी के दर्शन कराए। पूजा अर्चना के साथ उन्हें प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया। मधुर भंडारकर अपने मित्र अभिषेक के साथ बांकेबिहारी की शरण में पहुंचकर भक्ति के रंग में रंगे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें