फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजभूमि के मंच पर उतरेगा बॉलीवुड

Tue, 17 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रज रज महोत्सव के पांच साल बाद एक बार फिर कान्हा नगरी के मंच पर बॉलीवुड की चमकदमक देखने को मिलेगी। सांसद हेमामालिनी की पहल पर फिल्म निर्माता-निर्देशक नितिन देसाई ब्रजभूमि में दो दिवसीय आयोजन की जमीन तैयार कर रहे हैं। इसकी जानकारी आज हेमामालिनी ने दी।
विज्ञापन


लीलाओं की भूमि पर ब्रज संस्कृति के अनुरूप सांस्कृतिक आयोजन की रूपरेखा बना रहे नितिन देसाई के साथ सांसद हेमामालिनी ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हेमा की कोशिश अपने संसदीय क्षेत्र में 11-12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने की भी है।

हालांकि 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री के जर्मनी की यात्रा पर जाने के कारण अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि इस दो दिवसीय आयोजन में महानायक अमिताभ बच्चन, फिल्म स्टार सलमान खान, दीपिका, जैकलीन, रणवीर के आने की संभावना है।
विज्ञापन


हालांकि आयोजन स्थल अभी तय नहीं है। नितिन देसाई को मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जो जमीन दिखाई गई थी उसके लिए प्रशासन सहमत नहीं है। विभिन्न विवादों से जुडे़ होने के कारण जिला प्रशासन ने वनवे का आधार बनाते हुए अन्य स्थल चयनित करने को कहा है। इस पर भाजपा के लोगों ने मंगलवार को कई स्थानों का दौरा किया। संभावना अब अश्रयपात्र की चंद्रोदय मंदिर वाली जमीन पर आयोजन को लेकर बन रही है। सांसद हेमामालिनी के निर्देश पर भाजपा नेता जनार्दन शर्मा, राजेश सिंह पिंटू, नट्टू पंडित, मितुल पाठक आदि चंद्रोदय मंदिर स्थल का जायजा लेने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें