फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: चंद्रकुंड में मिला शव...नाक और गले पर निशान, दो दिन से लापता था युवक; परिवार में मचा चीत्कार

Wed, 12 Feb 2025 07:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

परिजनों ने बताया कि युवक हलवाई का काम करता था। उसके शरीर पर निशान थे। युवक की हत्या कर शव चंद्रकुंड में फेंका गया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में दो दिन से लापता हलवाई का शव बुधवार को शेरगढ़ रोड स्थित चंद्रकुंड में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ गई। जानकारी होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुंड से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


छाता के हरनाथिया थोक स्थित रमनपाड़ा निवासी हरीश चंद ने बताया कि उनका भाई भारत (28) 10 फरवरी को घर से गया था। वह हलवाई का कार्य करते थे, इसलिए दो दिन तक नहीं लौटे तो उन्हें कोई चिंता नहीं हुई। बुधवार को चंद्रकुंड में एक युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। 

विज्ञापन


वह परिजन के साथ पहुंचे तो शव उनके भाई भारत का था। उन्होंने बताया कि भाई के गले पर रस्सी से गला घोंटने का निशान था। नाक में भी चोट लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि भाई की पहले हत्या की गई है, उसके बाद शव को चंद्रकुंड में फेंका गया। 
विज्ञापन


हरीश चंद ने कहा कि यदि भाई कुंड में गिरकर मरे होते तो उनके शरीर में पानी भरता और शव फूल जाता। जबकि शरीर का कोई हिस्सा फूला हुई नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। अभी तक परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें