मथुरा के वृंदावन में ओमेक्स स्थित फ्लैट में युवक की लाश पलंग पर मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे से निकाल पोस्टमार्टम गृह पर भिजवाया। पुलिस को कमरे से एक दर्जन से अधिक शराब के क्वार्टर मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओमेक्स में कृष्णा 8सी 002 में रूम सर्विस का संचालन करने वाले प्रशांत राजपूत ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे कमरे में ठहरे युवक की मौत की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो युवक का शव पलंग पर पड़ा था।