यूपी के मथुरा जिले में एक शव यमुना में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में भी जुटी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में यमुना नदी में केसी घाट के समीप एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मांट पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
शनिवार को राहगीरों ने केसी घाट के पास यमुना नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। बताया गया कि शव पर कोई कपड़े नहीं थे। मांट थाना के क्राइम प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों में शव की फोटो भेजी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।