मथुरा में थाना रिफाइनरी के चौकी बाद कोयला रोड पर रविवार सुबह एक महिला का शव मिला। सुबह लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। प्रथम दृष्टया महिला की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ में जुटी है।