फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेलंगाना एक्सप्रेस में साधु की माैत...लाश देख यात्रियों में फैल गई दहशत, मथुरा में पुलिस ने उतारा शव

Fri, 18 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ट्रेन में साधु की माैत से यात्रियों में दहशत फैल गई। पुलिस को सूचना दी। मथुरा में ट्रेन के पहुंचने पर शव उतारा गया। इसके बाद साधु के परिचितों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में तेलंगाना एक्सप्रेस में बुधवार को साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी पुलिस ने बृहस्पतिवार को साधु के शव का पोस्टमार्टम कर उनके गुरु भाइयों को सौंप दिया।
विज्ञापन


हरियाणा के झज्जर के थाना बहादुरगढ़ स्थित वेदांत आश्रम के महंत गनेश नंद (52) बुधवार को पानीपत से तेलंगाना ट्रेन में सवार हुए। रास्ते में उनकी मौत हो गई। यात्रियों ने रेलवे को सूचना दी तो जीआरपी ने साधु को मथुरा जंक्शन पर उतारा। 

उनके पास मिले कागजों के आधार पर शिनाख्त कर साथियों को जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गनेश नंद के गुरु भाई प्रेमानंद गिरी ने बताया कि 15 अप्रैल को पानीपत में गनेश नंद ने प्रवचन दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें