फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट ने उड़ाए होश: वीडियो काल पर कराए बांके बिहारी के दर्शन...कुछ देर बाद होटल में मिली कारोबारी की लाश

Thu, 21 Sep 2023 08:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आगरा के कारोबारी ने वृंदावन से वीडियो काल करके घरवालों को श्री बांके बिहारी के दर्शन कराए। कुछ देर बाद फोन बंद आने लगा और फिर होटल में उसकी लाश मिली। सुसाइड नोट पढ़कर परिजन के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
पुलिस ने होटल का मौका मुआयना किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शहर कोतवाली के महोली रोड स्थित रॉयल कृष्णा होटल में बुधवार को फतेहाबाद के एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी का शव फंदे से लटका मिला। शव के पास दो पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें दो नामजदों पर 20 लाख रुपये उधार होने का जिक्र है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा। इधर, कारोबारी के संबंध में आगरा के फतेहाबाद थाने में पहले से गुमशुदगी दर्ज थी।

विज्ञापन


फतेहाबाद के जमुना गली निवासी संजीव कुमार गुप्ता (50) पुत्र श्रीराम प्रसाद गुप्ता की कस्बे में ही ऑटो पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार को वह रॉयल कृष्णा होटल पहुंचे। उन्होंने कमरा नंबर 103 बुक किया। बुधवार सुबह ही कमरा खाली करने की बात स्टाफ को बताई। सुबह 11 बजे तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर स्टाफ ने उनको आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ेंः- अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी: लाइव क्रिकेट, फुटबॉल, रग्बी खेल दिखाकर लगवाते रकम...ऐसे भेजते हैं आपके मोबाइल पर लिंक

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। संजीव का शव बाथरूम के हैंगर में लगे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। मृतक के साले देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि 18 सितंबर को संजीव वृंदावन घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। 19 की शाम चार बजे उनकी आखिरी बार परिवार से फोन पर बात हुई। इसके बाद फोन बंद हो गया। परिजन उनकी तलाश में लगे थे।

यह भी पढ़ेंः- राधास्वामी सत्संग सभा: भूमाफिया घोषित करने के लिए डीएम ने वीडियो साक्ष्य सहित मांगे और सबूत

वीडियो काल से कराए थे दर्शन

व्यापारी की बेटी युक्ती गुप्ता ने थाना फतेहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि पिता 18 सितंबर को शाम 4 बजे वृंदावन गए थे। 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे भगवान बांके बिहारी के वीडियो कॉल करके दर्शन कराए थे। शाम को चार बजे होटल पहुंचने की जानकारी दी। शाम को घर की बात बताई। इसके बाद फोन बंद हो गया। रात 12 बजे फोन खुला था, लेकिन बात नहीं हुई। पुलिस ने बुधवार दोपहर को घटना की जानकारी दी
विज्ञापन

आटो पार्ट्स का है व्यापार

व्यापारी संजीव कुमार की फतेहाबाद के अवंतीबाई चौक के पास ऑटो पार्टस की दुकान है। परिजन के मुताबिक, मृतक की दो बेटी और एक बेटा अगम गुप्ता (17) है। साले देवेंद्र ने बताया कि फतेहाबाद के पास के गांव के दो लोगों को 20 लाख रुपये उधार दिए थे, जो रकम वापस नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें