फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोसीकलां में दर्ज हुआ बीएनएस का पहला केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। क्षेत्र में मंगलवार को बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत पहला केस थाने में दर्ज हुआ। मामला महिला के घर में घुसकर प्राणघातक हमले से जुड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहरीर में कहा गया है कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर पर अपनी पत्नी बच्चों को छोडकर अपने पैतृक गांव गया था। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे पड़ोसी मौका देखकर घर में घुस गया और महिला को बदनीयत से पकड़कर छेडछाड करने लगा। विरोध पर आरोपी महिला को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर सिलबट्टेसे प्राण घातक हमला कर दिया।

रिपोर्ट लिखने में एक्सपर्ट थाने के मुंशी को यह एफआईआर दर्ज करते हुए थोड़ी परेशानी हुई क्योंकि नए कानून के मुताबिक उसे धारा लगानी थी। ऐसे में नए कानून की किताब खोलकर धारा को पुख्ता किया। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



शांति भंग करने के आरोप में 10 का चालान
कोसीकलां। पुलिस ने विभिन्न आरोपों में नईम निवासी नाडूवास मोहल्ला, इमरान निवासी राठौर नगर, मनोज निवासी सिंगू का थोक छाता, कुलदीप निवासी मोहन नगर पलवल, जगत, कौशल निवासीगण गोपालबाग, बिलाल, वकील निवासी विसलोकर, अशोक न्यू एक्टेंशन कालोनी पलवल, धन्नो सिंह गांव फालैन का बीएनएसएस के तहत चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें