फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के बच्चे के लिए जुगल किशोर ने व्रत तोड़कर किया रक्तदान

विज्ञापन
मथुरा। रक्तदाता फाउंडेशन के ब्लड बैंक में रक्तदान करते रक्तदाता। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे की वजह से जहां पूरे भारत में लोग लॉकडाउन के चलते अपने घरों में कैद हैं, वहीं रक्त की कमी को दूर करने के लिए प्रयासरत संस्था रक्तदाता फाउंडेशन के पास रक्त की कमी हो गई है। जिसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को उठानी पड़ रही है। कोई भी अस्पताल थैलेसीमिया मरीजों को रक्त चढ़ाने के लिए राजी नही हो रहा है वहीं, दूसरी तरफ रक्त भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को थैलेसीमिया से पीड़ित 3 वर्षीय कृष्णा को जब रक्त की जरूरत पड़ी तब संस्था के कोआर्डिनेटर सौरभ अरोरा के पिता जुगल किशोर अरोरा ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। इन दिनों जुगल किशोर नवरात्र का व्रत भी कर रहे हैं ऐसे में मासूम की जिंदगी को व्रत से ज्यादा कीमती समझते हुए उन्होंने तुरंत मां का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया और रक्तदान किया। शुभम अग्रवाल ने बताया जब कृष्णा को जिला अस्पताल में रक्त चढ़ाने से मना कर दिया तो कृष्णा को वृंदावन के रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें