फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में 56 रक्तदानियों ने किया दान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिवर का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। जिला अस्पताल के सहयोग से लगाए इस शिविर में 56 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। एकत्रित रक्त को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को दे दिया गया। व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील अग्रवाल व वरिष्ठ मंत्री शशि भानु गर्ग ने बताया कि संक्रमण काल में रक्त की बहुत आवश्यकता है। जिला प्रशासन के अनुरोध पर व्यापार मंडल ने यह शिविर लगाया।
विज्ञापन

इसमें व्यापारी, आम नागरिक व महिलाओं भाग लिया। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, मीना लाल अग्रवाल व राकेश अग्रवाल व तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति ने महर्षि दयानंद जिला चिकित्सालय का आभार व्यक्त किया।
अखिल जिंदल, हेमेंद्र गर्ग, राकेश अग्रवाल, अनिल खंडेलवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रेम शंकर अग्रवाल, राजनारायण गौर, दिनेश, सुनील साहनी, राम नरेश अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल, भाजपा होलीगेट मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, चिराग अग्रवाल, राजीव मित्तल, राजेंद्र उमेश वर्मा, चेतन पांडे, सौरभ वर्मा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें