फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कथित किसान विरोधी नीतियों और भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में गोवर्धन तहसील पर ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुशील गुप्ता को सौंपा गया।
विज्ञापन

भाकियू चढूनी के गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीदास के नेतृत्व में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील से भारतीय किसानों को नुकसान होगा। उनका कहना है कि अमेरिका में किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है और वहां बड़े पैमाने पर खेती होती है, जबकि भारत में अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं। ऐसे में भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे।
किसानों ने फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, बीज बिल और बिजली बिल वापस लेने की मांग उठाई। इसके अलावा यूनियन ने अन्य मांगे भी उठाईं। किसान नेताओं ने बताया कि इन मुद्दों पर 23 मार्च को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पीपली में महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस दौरान चौधरी नवल सिंह, डॉ. सत्यवीर सिंह, निहाल सिंह, लक्ष्मी नारायण, गिरवर सिंह, प्रेम सिंह, जगबीर सिंह, सत्यवीर, लोकेश, नटवर, धीरज, शिवचरण, अमन, पवन, बाबू, हरचरण, मेघश्याम, शिवसिंह और रतिमोहन सहित कई किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें