फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एनडीए की बिहार चुनाव में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया विजयोत्सव

विज्ञापन
होली गेट पर आतिशबाजी जलाते भाजपाई। संवाद
विज्ञापन
मथुुरा। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से शुक्रवार शाम होली गेट चौराहा पर विजयोत्सव का आयोजन किया गया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण और आतिशबाज़ी करके जश्न मनाया।
विज्ञापन

मथुरा–वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा ने एनडीए की प्रचंड जीत को देश की जनता की निर्णायक इच्छा बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में मिली यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व, विकास की राजनीति और सुशासन के प्रति जनता के भरोसे की स्पष्ट मुहर है। उन्होंने कहा जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह जातिवाद, परिवारवाद और नकारात्मक राजनीति की जगह विकास की राह चुनना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, जनता से निरंतर जुड़े रहने और आगामी अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि सोच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति जनता के अटूट विश्वास और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति का परिणाम बताया।
इस अवसर पर चेतन स्वरूप पाराशर, मुकेश खंडेलवाल, मूलचंद गर्ग, रामकिशन पाठक, मदनमोहन श्रीवास्तव, योगेश आभा, हेमंत खंदौली, विजय शर्मा पार्षद, श्याम शर्मा, नितिन कौशिक नितिन चतुर्वेदी, नरेश शर्मा बब्बू, ललित अग्रवाल, दीपक गोला, नरेंद्र गोला, पार्षद हनुमान गुर्जर, तरुण सैनी, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें