फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी हुए कैद

Wed, 09 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदर्शन के दौरान डीएम और एसएसपी कार्यालय में कैद होकर गए। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए दोनों अफसरों की गाड़ियों को हटाकर पीछे पहुंचा दिया गया। जिले के दोनों शीर्ष अफसर धरना खत्म होने तक ज्ञापन लेने का इंतजार करते नजर आए। शुरुआत में दोनों अफसरों की कार्यकर्ताओं से झड़प भी हो गई। इसके बाद डीएम कार्यालय के चैनल बंद कर दिए गए और पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन का करा रहे परीक्षण: डीएम
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रदर्शन को लेकर कहा कि प्रदर्शन का परीक्षण कराया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान तीखी बहस को लेकर उन्होंने कहा कि परीक्षण के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

घायलों को देखने पहुंचे पूर्व मंत्री
जनहुंकार प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प में घायल हुए कार्यकर्ताओं को देखने के लिए पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र चौधरी का हालचाल पूछा और उपचार कर रहे चिकित्सक से इस संदर्भ में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रविंद्र पांडेय का भी हालचाल जाना। उनके साथ पार्टी के अन्य नेता भी थे।
विज्ञापन



चेक वितरण के तरीके से खफा भाजपा नेता
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को पूर्ण रूप में मुआवजा न मिलने और चेकों के वितरण सपा नेताओं से कराए जाने को लेकर भाजपा के शीर्ष नेता जिला प्रशासन से खफा नजर आए। इसे लेकर चौधरी लक्ष्मीनारायण ने तो साफ चेतावनी तक प्रशासनिक अफसरों को दे डाली। उन्होंने ओलावृष्टि की रिपोर्ट के लिए डीएम की सराहना भी की लेकिन चेक वितरण को लेकर आंखें भी दिखाईं।


युवाओं के साथ कुंवर सिंह निषाद
गोकुल बैराज प्रभावित किसानों के आंदोलन के हीरो कुंवर सिंह निषाद कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान भी युवाओं का केन्द्र रहे। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पार्टी नेतृत्व के साथ कंधा मिलाया। इस दौरान मुख्य द्वार से लेकर डीएम आफिस के चैनलों को खुलवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से झड़प भी हुई।


मोबाइल हुए पार
भाजपा के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता और नेताओं के मोबाइल पार हो गए। इसमें ब्रज प्रांत मीडिया प्रभारी चिंताहरण चतुर्वेदी का भी मोबाइल किसी ने जेब से निकाल लिया।


प्रदर्शन का हिस्सा बने नेता
बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के अधिकांश नेता जनहुंकार प्रदर्शन का हिस्सा बने। इसमें ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, रविंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा डा. दीपा अग्रवाल, चिंताहरण चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, राजकुमार अग्रवाल, डीएन गौतम, रमेश आर्य, रघुवर तोमर, जनार्दन शर्मा, रामकिशन पाठक, भगवत रुहेला, जगपाल, संजय शर्मा, हरिओम शर्मा, योगेश आभा, राजीव राज पाठक, संजय प्रताप सिंह, लक्की कमल, नीलम पांडेय, सुषमा अग्रवाल, कुंवर सिंह निषाद, विनोद शर्मा, विजय शर्मा, सुमित चतुर्वेदी, विनोद चौधरी, पवन हिंडोल, चेतन पराशर आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें