छाता में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। जहां भी जमीनों पर कब्जे हैं उन्हें हटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मथुरा में भी एक ने जवाहरबाग कब्जा रखा था जिसे तो खाली करा लिया गया है जबकि एक और बाबा ने जमीन कब्जा रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनाओ सौ दिन में चीनी मिल शुरू हो जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सपा सरकार में गुंडाराज, अराजकता, चौथ वसूली चरम पर है।
इससे पूर्व जिले की सीमा रैपुरा जाट पर, राधाकुंड, छटीकरा, हाईवे पर यात्रा का स्वागत किया गया। रिफाइनरी क्षेत्र में ठाकुर कारिंदा सिंह के आवास पर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, डीपी गोयल, युवा नेता दिगम्बर सिंह, रघुराज सिंह, विनोद अग्रवाल, प्रदीप गोस्वामी, अनिल चौधरी, आशुतोष गर्ग, कल्पना गर्ग, मीरा मित्तल, दीपा अग्रवाल, चिंता हरण चतुर्वेदी, विनोद अग्रवाल, भूपेंद्र चौधरी, राजू यादव, हेमंत गोयल, ओमप्रकाश सिंह, परशुराम शर्मा, मेघश्याम, श्यामसिह अहेरिया, राजवीर सिंह, संजय शर्मा राजेश पिन्ट, अजय पोइया, केएल अग्रवाल, चेतन मलिक, गंभीर सिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे।