फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी हुईं सरसों के फूलों की दीवानी

Wed, 27 Dec 2017 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरसाना के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं भाजपा सांसद और बॉलीवुड सुपरस्टार हेमामालिनी का सरसों के फूलों का प्रेम सामने आ ही गया। कार्यक्रम के बाद एक गांव के दौरे पर हेमामालिनी सरसों के खेत में फूलों को देखकर अपने आपको रोक नहीं पाईं। उन्होंने खेत में जाकर सेल्फी लीं।
विज्ञापन


इससे पहले सांसद हेमामालिनी ने कार्यक्रम में कहा था कि आज के दौर में लड़कियों को घर के आंगन तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों की पढ़ाई के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए ही लाई गई है।

सांसद डाक विभाग द्वारा बरसाने में आयोजित सुकन्या समृद्धि योजना शिविर में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं के कल्याण के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। 
विज्ञापन


गोवर्धन के जानू गांव पहुंची सांसद ने ग्रामीणों से मुलाकात की। सांसद हेमामालिनी ने गांववासियों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। कम्युनिटी हॉल बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें