फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का चिंतन शिविर: सीएम योगी समेत पूरी टीम कर सकती है श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन, कार्यक्रम हुआ तैयार

Tue, 17 Nov 2026 12:26 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सीएम योगी के साथ वरिष्ठ नेता मथुरा के परखम में मंथन कर रहे हैं। इसमें कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से सीधा संपर्क बढ़ाने के साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। 
विज्ञापन
मथुरा में भाजपा के चिंतन शिविर में उपस्थित सीएम योगी व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा ने चुनावी रणनीति को धार देने की कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को चुनावी रोडमैप तैयार करने के लिए शुरू हुई योजना बैठक में देर शाम अचानक मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने का कार्यक्रम भी तैयार हो गया। पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में शामिल पूरी टीम भी जन्मभूमि पहुंच सकती है। ऐसे में मथुरा का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


चुनावी बैठक में आगामी चुनाव के लिए संगठन की प्राथमिकताओं में बूथ और युवा सबसे ऊपर रहा। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से सीधा संपर्क बढ़ाने के साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा विकास, सुरक्षा, सुशासन और महिला सम्मान को भी चुनावी एजेंडे के प्रमुख विषयों में शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय नेतृत्व के दौरों से बढ़ेगी राजनीतिक हलचल
बैठक में राष्ट्रीय नेताओं के प्रस्तावित दौरों को भी महत्वपूर्ण विषय माना गया है। चुनाव को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रदेश में दौरे करेंगे। तीनों नेताओं के प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्रवास और संगठनात्मक गतिविधियों को चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें