फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाजपा मंडल अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के होली गेट मंडल के मंत्री नितिन चतुर्वेदी को खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले शख्स ने धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

चौबियापाड़ा निवासी नितिन चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक आपराधिक केस में गवाही दी थी। गवाही देने के कारण इस मुकदमे के अभियुक्त उनसे रंजिश मानते हैं। तीन-चार अक्तूबर की मध्यरात्रि उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को होली गेट चौकी प्रभारी बताते हुए चौकी पर बुलाया और नहीं आने पर उठाकर ले जाने की धमकी दी। गाली गलौज की। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने कहा कि बड़ा भाजपा नेता बनाततैह, तुझे किसी मुकदमे में फंसा देंगे। इस मामले में कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें