फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पाल-बघेल समाज को हक दिलाने के लिए होगी महाभारत

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि का स्वागत करते लोग - फोटो : mathura
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने कहा है कि पाल-बघेल समाज को उसका हक दिलाने के लिए महाभारत होगी। मुख्यमंत्री से भी इस मुद्दे को लेकर बात की जाएगी।
विज्ञापन

गांव भद्रवन के एक फार्म हाउस में शनिवार को आयोजित अहिल्याबाई होल्कर स्मृति सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पाल बघेल समाज को धनगर जाति का प्रमाण पत्र दिलाने के लिए महाभारत करना पड़ेगा। उन्होंने नरेंद्र मोदी को आज की राजनीति का चाणक्य बताया वहीं विधायक पूजा पाल को आज की रानी लक्ष्मीबाई। कहा कि पूजा ने जो कष्ट सहे हैं, वास्तव में असहनीय है।
कौशांबी जिले के चायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूजा पाल ने अपनी आपबीती सुनाई और अतीक अहमद को जमकर कोसा। फिरोजाबाद के टूंडला से विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि युधिष्ठिर, नल के बाद अहिल्याबाई होल्कर को पुण्य श्लोक का सम्मान मिला है। मांट विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने नगला गढ़ में अहिल्याबाई होल्कर के नाम से गेट का निर्माण कराया है। भविष्य में क्षेत्र में उनकी मूर्ति स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंशीपाल धनगर ने व संचालन मुकेश वार्ष्णेय ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, डॉ. आरपी सिंह, प्रेमचंद बघेल, वीरेंद्र शर्मा, संजय ठाकुर, दुर्गेश प्रधान, प्रिया शास्त्री, देशराज सिंह, रामू चौधरी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें