फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अपनाने पर जोर देंगे भाजपाई

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते महापौर विनोद अग्रवाल व भाजपा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। भाजपाई आगामी दिनों में होने वाले आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की तैयारी में जुट गए हैं। कार्यकर्ता आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को डोर-टू-डोर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को डैंपियर नगर में जुबली पार्क स्थित पुराने भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू ने बताया कि इस अभियान के तहत महिला एवं युवा सम्मेलन, व्यापारी एवं प्रोफेशनल बैठकें, कॉलेज सेमिनार, स्वदेशी मेला और पदयात्राएं भी होंगी।
इसका उद्देश्य हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक करना है, ताकि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिले और भारत की अर्थव्यवस्था सशक्त बने। वहीं महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का स्वाभिमान और आत्मविश्वास है। यदि हम सभी अपने जीवन में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को अपनाएं, तो स्थानीय कारोबार उभरेगा। साथ ही हमारा जिला देश के मानचित्र पर दमकेगा। उन्होंने जनता और व्यापारियों से स्वेदशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है।
विज्ञापन

महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि महानगर इकाई द्वारा अगले तीन माह तक लगातार अभियान चलाया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में बृज क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ संयोजक रामकिशन पाठक, हेमंत खंदौली, प्रणय पाराशर, नट्टू पंडित, हाकिम सिंह, मनोज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें