मथुरा। दीनदयाल धाम, फरह के मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह का बेटा सोमवार दोपहर स्कूल से लौटते वक्त लापता हो गया। देर शाम परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
शहर कोतवाली इलाके के कृष्णा नगर क्षेत्र के रहने वाले आर्मी गार्डन निवासी भगवान सिंह का 12 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र प्रताप उर्फ हिमांशु कक्षा 6 का छात्र है। वह बड़े भाई के साथ स्कूल गया था। दोपहर बाद भाई के साथ ही स्कूल बस से घर लौटा। लेकिन, बड़ा भाई आगे चला गया और भूपेंद्र पीछे रह गया। वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने शहर कोतवाल रवि त्यागी को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह भी बालक के गुमशुदा होने पर परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। रवि त्यागी के अनुसार बालक को ट्रेस कर लिया है, जल्द ही उसे सकुशल घर लाया जाएगा।