फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के आशीर्वाद से फिर बनेगी प्रदेश में भाजपा की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में 2022 में भाजपा की सरकार बनेगी। ये वक्तव्य ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान व्यक्त किए। भाजपा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव नगला आलिया में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 2017 में जनता ने उन्हें भरपूर प्यार दिया था, उसी के आशीर्वाद से 2022 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। चार किमी से अधिक दायरे में कोई भी बिजली का फीडर नहीं बनेगा। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में भी कार्य कराए जा रहे हैं। आजादी के बाद से अब तक कोई भी कार्य नहीं कराया गया था। भाजपा ने ही मथुरा-वृंदावन को तीर्थ स्थल एवं नगर निगम का दर्जा दिया था।
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर महेंद्र शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। बिजली विभाग अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, ब्रह्मदेव, अवधेश उपाध्याय, राकेश शर्मा, सुंदर सिंह प्रधान, राज कुमार प्रधान, मूल चंद प्रधान, कैप्टन कृपाल सिंह, बहादुर सिंह, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें