फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सहकारी संघ अध्यक्ष पद पर 5वीं बार भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
फोटो 1: सौंख के सहकारी संघ परिसर में निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी व अन्य भाजपा
विज्ञापन
सौंख। कस्बा के सहकारी संघ के अध्यक्ष पद हुए उपचुनाव में 5वीं बार भाजपा ने कब्जा किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहकारी संघ के अध्यक्ष पद पर भदार निवासी सतेंद्र चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए। संघ के संचालकों ने सहमति से उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी वर्तमान में मगोर्रा मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं। सहकारी संघ में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। पूर्व में दो बार लगातार मंडल अध्यक्ष रहे हैं। इस दौरान जयवीर सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। पिछले साल सहकारी संघ अध्यक्ष डालचंद की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। तभी से संघ अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी आशिफ अली ने बताया कि संचालकों की सर्वसम्मति से सतेंद्र चौधरी को अध्यक्ष और जयवीर सिंह उपाध्यक्ष को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस मौके पर सहकारी बैंक डायरेक्टर जगदीश कुंतल, भूमि विकास बैंक चेयरमैन विजय सिंह, चेयरमैन योगेश लंबरदार, प्रधान देवेंद्र सिंह, विजयपाल चौधरी, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, प्रह्लाद खंडेलवाल, चंद्रवीर सिंह, पूर्व सभासद खैम कुशवाह, भूपेंद्र चौधरी, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें